
Index of Rajasthan GK in Hindi
Rajasthan GK in Hindi – राजस्थान सामान्य ज्ञान
Rajasthan GK in Hindi – राजस्थान सामान्य ज्ञान : यहाँ राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK in Hindi) से सम्बंधित सभी अध्यायो को क्रम से दिया गया है , जो राजस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है|
gk about rajasthan, gk of rajasthan , rajasthan samany gyan
राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है। इसका सबसे बड़ा शहर जयपुर है, जो पिंक सिटी के नाम से भी मशहूर है। राजस्थान अपनी प्राचीन इतिहास, समृद्धि, और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई राजमहल, किले, और विभिन्न धार्मिक स्थल स्थित हैं जो इसे एक पर्यटन स्थल बनाते हैं। राजस्थान का भूगोल बेहद विविध है, जिसमें रेगिस्तान के मरुस्थल से लेकर अरावली पर्वतमाला तक कई प्राकृतिक सौंदर्य स्थल शामिल हैं। यहां की सांस्कृतिक विरासत, लोक संस्कृति, और परंपराएं इसे अद्वितीय बनाती हैं और राजस्थान अपनी रंगीनी और महक से भरी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
परिचय (Introduction)
राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य, अपने विशाल रेगिस्तान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महलों, और राजसी किलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “राजाओं की भूमि” या “राजपूताना” भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमाएं पाकिस्तान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से लगती हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में 2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी² है
राजस्थान राज्य की सीमा पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात , पूर्व में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है
राजस्थान का इतिहास (History of Rajasthan)
राजस्थान के इतिहास की शुरुआत प्रागैतिहासिक काल से होती है इस अध्याय में हम राजस्थान के प्रागैतिहासिक काल से मध्य काल तक के इतिहास का अध्ययन करेंगे जिसे हमने निम्नलिखित शीर्षकों में विभाजित किया है|
कर्नल जेम्स टॉड को राजस्थान के इतिहास का प्रणेता कहा जाता है
राजस्थान का भूगोल (Geography of Rajasthan)
राजस्थान भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में 2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी² है
राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई 869 किमी व उत्तर से दक्षिण तक चौड़ाई 605 किमी है
राजस्थान राज्य की सीमा पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात , पूर्व में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है
राजस्थान की नदियाँ (Rivers of Rajasthan)
राजस्थान क्षेत्रफल में तो देश का सबसे बड़ा राज्य है लेकिन यहाँ जल संसाधन बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध है यहाँ की अधिकांस नदियाँ अरावली पर्वत से निकलती है
राजस्थान में बहने वाली प्रमुख नदियाँ, उनके उद्गम स्थल, लम्बाई और सहायक नदियाँ निम्नलिखित दिए गए है
राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान व वन्य जीव अभ्यारण्य
राजस्थान केवल रेगिस्तान और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्य जीवन संरक्षण क्षेत्रों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में रणथंभौर, सरिस्का और डेजर्ट नेशनल पार्क शामिल हैं, जहाँ बाघ, तेंदुआ, चिंकारा, काला हिरण और अनेक पक्षी प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। ये संरक्षित क्षेत्र न केवल वन्य जीवों का सुरक्षित आश्रय हैं, बल्कि इको-पर्यटन, शिक्षा और अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राजस्थान की प्रमुख झीलें (Major Lakes of Rajasthan)
राजस्थान में खारे पानी व मीठे पानी की अनेक झीलें है इनमे से कुछ झीलें प्रक्रितिक व कुछ कृतिम है खारे पानी की झीलों से नमक बनाया जाता है और मीठे पानी की झीलों से पीने व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है , राजस्थान की प्राकृतिक व कृतिम दोनों प्रकार की झीले अत्यंत रमणीय होने के कारण देशी – विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है|
राजस्थान की प्रमुख जनजातियाँ
राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता में इसकी जनजातियाँ एक विशेष स्थान रखती हैं। राज्य की जनजातियाँ न केवल अपनी अनूठी जीवनशैली, परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजस्थान में निवास करने वाली प्रमुख जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया, सहरिया, डामोर, काथौड़ी, और रेबारी प्रमुख हैं। ये जनजातियाँ प्राचीन काल से पहाड़ी, वनीय और सीमांत क्षेत्रों में निवास करती आई हैं और आज भी अपनी पारंपरिक कला, वेशभूषा, नृत्य और लोकसंस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। इनका जीवन प्रकृति से गहरे रूप में जुड़ा होता है, और इनकी सांस्कृतिक धरोहर राजस्थान की पहचान का अभिन्न हिस्सा है।
राजस्थान के प्रमुख व्यक्ति
राजस्थान का इतिहास और वर्तमान ऐसे महान व्यक्तित्वों से भरा पड़ा है जिन्होंने अपने कार्यों, साहस, बलिदान, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व से राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। इनमें वीर योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लेखक, कलाकार, राजनीतिज्ञ और वैज्ञानिक शामिल हैं। महाराणा प्रताप, मिर्जा राजा जयसिंह, ठाकुर देशराज, जामनालाल बजाज, गोविंद गुरु, मीरा बाई और किशन सिंह जैसे व्यक्तित्वों ने न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। इन महान व्यक्तियों की जीवनी हमें प्रेरणा देती है और यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, निष्ठा और संकल्प से महान कार्य किए जा सकते हैं।
राजस्थान विविध सामान्य ज्ञान – Rajasthan Miscellaneous General Knowledge
राजस्थान के विभिन्न नगरों के उपनाम
| नगर का नाम | उपनाम / पहचान |
|---|---|
| जयपुर | भारत का पेरिस, पूर्व का पेरिस, गुलाबी नगर, राजस्थान का हेरिटेज सिटी, रत्नागिरी, पन्ना नगरी, आइलैंड ऑफ़ ग्लोरी |
| उदयपुर | पूर्व का वेनिस, सैलानियों का स्वर्ग, राजस्थान का कश्मीर, झीलों की नगरी, माउंटेन एंड फाउंटेन सिटी |
| कोटा | राजस्थान का कानपूर, औद्योगिक नगरी, उद्यानों का नगर, शिक्षा का तीर्थस्थल, आज के दौर का नालंदा |
| झालावाड़ | राजस्थान का नागपुर, झालायों की भूमि, राजस्थान का चेरापूंजी |
| जालौर | मसाला नगरी, ग्रेनाइट सिटी, सुवर्ण नगरी |
| नागौर | औजार नगरी, धातु नगरी |
| अलवर | राजस्थान का स्कॉटलैंड, सिंह द्वार, पूर्वी राजस्थान का कश्मीर |
| जैसलमेर | गलियों का शहर, हवेलियों का नगर, राजस्थान का अंदमान निकोबार, म्यूजियम सिटी, रेगिस्तान का गुलाब, स्वर्णनगरी |
| जोधपुर | मरुस्थल का प्रवेश द्वार, किलों का शहर, सूर्य नगरी, रेगिस्तान का केंद्र |
| पुष्कर | तीर्थों का मामा, देवताओं की नगरी |
| झुंझुनू | कॉपर सिटी |
| अजमेर | भारत का मक्का, राजस्थान का ह्रदय, राजस्थान का नाका, राजपुताना की कुंजी |
| करौली | डांग की रानी |
| धौलपुर | रेड डायमंड |
| बांसवाड़ा | आदिवासियों का देश, सौ द्वीपों का शहर |
| चित्तौड़गढ़ | राजस्थान का गौरव |
| डूंगरपुर | पहाड़ों की नगरी |
| बारां | वराह नगरी |
| बूंदी | द्वितीय काशी, छोटी काशी, बावड़ियों का शहर |
| बीकानेर | जांगल प्रदेश, ऊंटों का प्रदेश, ऊन का घर, राजस्थान का राजकोट |
| भीलवाड़ा | वस्त्र नगरी, टेक्सटाइल सिटी, मैनचेस्टर, राजस्थान का भुवनेश्वर (ओसियां) |
| श्रीगंगानगर | अन्नागार, अन्नभंडार, अन्न का कटोरा |
| डीग | जल महलों की नगरी |
| भरतपुर | राजस्थान का प्रवेश द्वार |
| टोंक | प्राचीन टाटा नगर, नवाबों का शहर |
| मचकुण्ड | तीर्थों का भांजा |
| सांचौर | राजस्थान का पंजाब |
| झालरापाटन | घंटियों का शहर, सिटी ऑफ वेल्स, सूर्य मंदिर नगरी |
| चंदन (जैसलमेर) | थार का घड़ा |
| पीपलुद (बाड़मेर) | मारवाड़ का लघु माउंट आबू |
| भीनमाल | महाकवि माघ की नगरी |
| माउंट आबू | राजस्थान का शिमला |
| बनास | वन की आशा |
| घना पक्षी विहार | पक्षियों का स्वर्ग |
| रणथम्भौर | बाघ की भूमि |
| दिवेर | राजस्थान का मेराथन (दिवेर का युद्ध) |
| हल्दीघाटी | मेवाड़ की थर्मोपोली |
| किराडू (बाड़मेर) | राजस्थान का खजुराहो |
| मातृकुण्डियां | राजस्थान का हरिद्वार |
| भेसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) | राजस्थान का वेल्लौर |
राजस्थान के प्रमुख नगरो के प्राचीन नाम
| वर्तमान नाम | प्राचीन नाम |
|---|---|
| भीनमाल | भिल्लमाल |
| महावीर जी | चान्दन |
| अरावली | आडावल |
| झालवाड़ | खींचीवाड़ा |
| श्री गंगानगर | रामनगर |
| सांभर | सपालदक्ष |
| जालौर | जाबलिपुर |
| बाँसवाड़ा | बांगड़ |
| बयाना | श्रीपंथ |
| रामदेवरा | रुणेचा |
| करौली | गोपाल पाल |
| प्रतापगढ़ | कांठल |
| बीकानेर | जांगल |
| नगरी | मध्यमिका |
| बैराठ | विराट नगर |
| नागौर | अक्षत्रियपुर |
| अजमेर | अजय मेरु |
| जयसमंद | ढेबर |
राजस्थान में सर्वाधिक/न्यूनतम, बड़ा/छोटा
- राजस्थान का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला/सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी)
- राजस्थान का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला/सबसे छोटा जिला – धौलपुर (3034 वर्ग किमी)
- राजस्थान में सर्वाधिक गर्म जिला – चुरू
- राजस्थान में सर्वाधिक ठंडा जिला – चुरू
- राजस्थान में सर्वाधिक पशु सम्पदा वाला जिला – बाड़मेर
- राजस्थान में न्यूनतम पशु सम्पदा वाला जिला- धौलपुर
- राजस्थान में सर्वाधिक पशु – बकरियां
- राजस्थान में सर्वाधिक पशु घनत्व – डूंगरपुर
- राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला – उदयपुर
- राजस्थान में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला – चुरू
- राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्र स्थान -माउन्ट आबू (सिरोही)
- राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क स्थल – फलोदी ( जोधपुर )
- राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला – झालावाड़
- राजस्थान में न्यूनतम वर्षा वाला जिला – जैसलमेर
- राजस्थान में सर्वोच्च शिखर – गुरु शिखर (1722)
- राजस्थान की सबसे लम्बी नदी – चम्बल (966 किमी )
- राजस्थान की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला – अरावली (692 किमी)
- राजस्थान में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग 15 ( 874 किमी)
- राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग 71B (5 किमी अलवर में )
- राजस्थान का सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला – जैसलमेर (464 किमी )
- राजस्थान का सबसे कम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला – बीकानेर (168 किमी)
- राजस्थान का सर्वाधिक सीमा वाला पड़ोसी राज्य – मध्य प्रदेश
- राजस्थान का सबसे कम सीमा वाला पड़ोसी राज्य – पंजाब
- राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील- सांभर (जयपुर)
- राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील – जयसमंद (उदयपुर)
- राजस्थान की सबसे ऊँची झील – नक्की झील(माउन्ट आबू)
- राजस्थान का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन वाला जिला – जयपुर
- राजस्थान का सर्वाधिक ऊन उत्पादन वाला जिला – जोधपुर
- राजस्थान की सर्वाधिक कृषि क्षेत्र वाली फसल – बाजरा
- राजस्थान का सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला – गंगानगर
- राजस्थान की सर्वाधिक आबादी वाली जनजाति – मीणा
- राजस्थान की सर्वाधिक प्राचीन जनजाति – भील
- राजस्थान का सर्वधिक ऊंटों वाला जिला – बाड़मेर
- राजस्थान का सर्वाधिक बकरियों वाला जिला – बाड़मेर
राजस्थान की प्रमुख पर्वत चोटियाँ
| पर्वत चोटी | स्थिति | ऊँचाई (मीटर में) |
|---|---|---|
| गुरु शिखर | सिरोही | 1722 |
| सेर | सिरोही | 1597 |
| दिलवाड़ा | सिरोही | 1442 |
| जरगा | उदयपुर | 1431 |
| अचलगढ़ | सिरोही | 1380 |
| कुम्भलगढ़ | राजसमंद | 1224 |
| रघुनाथगढ़ | सीकर | 1055 |
| कमलनाथ | सीकर | 1001 |
| खो | जयपुर | 920 |
| तारागढ़ | अजमेर | 873 |
| बाबई | जयपुर | 792 |
| बैराठ | अलवर | 704 |
राजस्थान में स्थित प्रमुख महल
| महल का नाम | स्थान |
|---|---|
| तुलाती महल | जोधपुर |
| जवाहर महल | जैसलमेर |
| बादल महल | जैसलमेर |
| अनुप महल | बीकानेर |
| लालगढ़ महल | बीकानेर |
| खेतड़ी महल | खेतड़ी |
| विजय मंदिर पैलेस | अलवर |
| सिटी पैलेस | अलवर |
| सरिस्का पैलेस | अलवर |
| विनय विलास | अलवर |
| राणा कुम्भा महल | उदयपुर |
| फूल महल | उदयपुर |
| गोपाल महल | भरतपुर |
| हवा महल | जयपुर |
| शीश महल | आमेर |
| मुबारक महल | जयपुर |
| मोती डूंगरी महल | जयपुर |
| दीवान-ए-ख़ास | जयपुर |
| दीवान-ए-आम | जयपुर |
| जून महल | डूंगरपुर |
| खुश महल | उदयपुर |
| जगनिवास महल | उदयपुर |
| जगमंदिर महल | उदयपुर |
राजस्थान से होकर गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग
राजस्थान में सड़क परिवहन , परिवहन का प्रमुख साधन है राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लम्बाई 7130 किलोमीटर है राजस्थान का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 15 है जिसकी लम्बाई 906 किलोमीटर है तथा सबसे कम लम्बाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 71B है जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है |
| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या/नाम | लम्बाई (km) | संबंधित जिले |
|---|---|---|
| NH – 3 | 32 | धौलपुर |
| NH – 3A | 66 | धौलपुर |
| NH – 08 | 635 | जयपुर, अजमेर, उदयपुर, अलवर, डूंगरपुर |
| NH – 11 | 531 | दौसा, जयपुर, सीकर, चुरू, बीकानेर |
| NH – 11A | 145 | जयपुर, दौसा |
| NH – 11B | 180 | करौली, दौसा, धौलपुर |
| NH – 11C | 53 | जयपुर |
| NH – 12 | 400 | बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, जयपुर |
| NH – 14 | 310 | अजमेर, पाली, सिरोही |
| NH – 15 | 906 | बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, श्रीगंगानगर |
| NH – 65 | 450 | जोधपुर, पाली |
| NH – 65A | 224 | नागौर, सीकर, पाली |
| NH – 71B | 5 | अलवर |
| NH – 76 | 480 | कोटा, बूंदी, बारां, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ |
| NH – 76A | 72 | उदयपुर, सिरोही |
| NH – 76B | 160 | नागौर, भीलवाड़ा, राजसमंद |
| NH – 79 | 220 | अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ |
| NH – 79A | 35 | अजमेर |
| NH – 89 | 300 | बीकानेर, नागौर, अजमेर |
| NH – 90 | 100 | झालावाड़, बारां |
| NH – 112 | 343 | बाड़मेर, जोधपुर |
| NH – 113 | 200 | प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ |
| NH – 114 | 180 | जोधपुर, जैसलमेर |
| NH – 116 | 80 | सवाई माधोपुर, टोंक |
| NH – 116A | 266 | टोंक, बूंदी, जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद |
| NH – 158 | 174 | नागौर, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर |
FAQ’s on Rajasthan GK in Hindi
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य किस आधार पर है?
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
राजस्थान की राजधानी कौन सी है?
जयपुर, जिसे गुलाबी नगर भी कहा जाता है।
राजस्थान का कौन सा जिला सबसे बड़ा है?
जैसलमेर जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है।
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
वर्तमान में राजस्थान में कुल 50 जिले हैं। (2024 तक, नए जिलों की अधिसूचना के अनुसार)
राजस्थान का कौन सा पर्वत शिखर सबसे ऊँचा है?
गुरु शिखर, जो माउंट आबू (सिरोही) में स्थित है और इसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।
राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
हीरा लाल शास्त्री।
राजस्थान की प्रमुख जनजातियाँ कौन-कौन सी हैं?
भील, मीणा, गरासिया, सहरिया, डामोर आदि।
