Rajasthan GK in Hindi – राजस्थान सामान्य ज्ञान

Rajasthan GK in Hindi

Index of Rajasthan GK in Hindi

Rajasthan GK in Hindi – राजस्थान सामान्य ज्ञान

Rajasthan GK in Hindi – राजस्थान सामान्य ज्ञान : यहाँ  राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK in Hindi) से सम्बंधित सभी अध्यायो को क्रम से दिया गया है , जो राजस्थान में आयोजित  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है|
gk about rajasthan, gk of rajasthan , rajasthan samany gyan

राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है। इसका सबसे बड़ा शहर जयपुर है, जो पिंक सिटी के नाम से भी मशहूर है। राजस्थान अपनी प्राचीन इतिहास, समृद्धि, और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई राजमहल, किले, और विभिन्न धार्मिक स्थल स्थित हैं जो इसे एक पर्यटन स्थल बनाते हैं। राजस्थान का भूगोल बेहद विविध है, जिसमें रेगिस्तान के मरुस्थल से लेकर अरावली पर्वतमाला तक कई प्राकृतिक सौंदर्य स्थल शामिल हैं। यहां की सांस्कृतिक विरासत, लोक संस्कृति, और परंपराएं इसे अद्वितीय बनाती हैं और राजस्थान अपनी रंगीनी और महक से भरी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

राजस्थान, भारत का सबसे बड़ा राज्य, अपने विशाल रेगिस्तान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महलों, और राजसी किलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “राजाओं की भूमि” या “राजपूताना” भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमाएं पाकिस्तान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से लगती हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में  2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी²  है
राजस्थान राज्य की सीमा  पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात ,  पूर्व  में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है

राजस्थान के इतिहास की शुरुआत प्रागैतिहासिक काल से होती है इस अध्याय में हम राजस्थान के प्रागैतिहासिक काल से मध्य काल तक के इतिहास का अध्ययन करेंगे जिसे  हमने निम्नलिखित शीर्षकों में विभाजित किया है|
कर्नल जेम्स टॉड को राजस्थान के इतिहास का प्रणेता कहा जाता है 

राजस्थान भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी जयपुर है राजस्थान राज्य का नामकरण कर्नल जेम्स टॉड ने किया , राजस्थान राज्य भारत के उत्तर – पश्चिम में  2303” उत्तरी अक्षांश से 30012” उत्तरी अक्षांश एवं 69030” से 78017” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है जिसकी कुल जनसँख्या 6,85,48,437 और कुल क्षेत्रफल 3,42,239 किमी²  है
राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई 869 किमी व उत्तर से दक्षिण तक चौड़ाई 605 किमी है 
राजस्थान राज्य की सीमा  पांच राज्यों व एक देश से लगी है इसके उत्तर में पंजाब व हरियाणा, दक्षिण में गुजरात ,  पूर्व  में उत्तर प्रदेश , दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश तथा पश्चिम में पाकिस्तान है

राजस्थान क्षेत्रफल में तो देश का सबसे बड़ा राज्य है लेकिन यहाँ जल संसाधन बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध है यहाँ की अधिकांस नदियाँ अरावली पर्वत से निकलती है 

राजस्थान में बहने वाली प्रमुख नदियाँ, उनके उद्गम स्थल, लम्बाई और सहायक नदियाँ निम्नलिखित दिए गए है

राजस्थान केवल रेगिस्तान और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्य जीवन संरक्षण क्षेत्रों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में रणथंभौर, सरिस्का और डेजर्ट नेशनल पार्क शामिल हैं, जहाँ बाघ, तेंदुआ, चिंकारा, काला हिरण और अनेक पक्षी प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। ये संरक्षित क्षेत्र न केवल वन्य जीवों का सुरक्षित आश्रय हैं, बल्कि इको-पर्यटन, शिक्षा और अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राजस्थान में खारे पानी व मीठे पानी की अनेक झीलें है इनमे से कुछ झीलें प्रक्रितिक व कुछ कृतिम है खारे पानी की झीलों से नमक बनाया जाता है और मीठे पानी की झीलों से पीने व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है , राजस्थान की प्राकृतिक व कृतिम दोनों प्रकार की झीले अत्यंत रमणीय होने के कारण देशी – विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है|

राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता में इसकी जनजातियाँ एक विशेष स्थान रखती हैं। राज्य की जनजातियाँ न केवल अपनी अनूठी जीवनशैली, परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इनका ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजस्थान में निवास करने वाली प्रमुख जनजातियों में भील, मीणा, गरासिया, सहरिया, डामोर, काथौड़ी, और रेबारी प्रमुख हैं। ये जनजातियाँ प्राचीन काल से पहाड़ी, वनीय और सीमांत क्षेत्रों में निवास करती आई हैं और आज भी अपनी पारंपरिक कला, वेशभूषा, नृत्य और लोकसंस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। इनका जीवन प्रकृति से गहरे रूप में जुड़ा होता है, और इनकी सांस्कृतिक धरोहर राजस्थान की पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

राजस्थान का इतिहास और वर्तमान ऐसे महान व्यक्तित्वों से भरा पड़ा है जिन्होंने अपने कार्यों, साहस, बलिदान, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व से राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। इनमें वीर योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लेखक, कलाकार, राजनीतिज्ञ और वैज्ञानिक शामिल हैं। महाराणा प्रताप, मिर्जा राजा जयसिंह, ठाकुर देशराज, जामनालाल बजाज, गोविंद गुरु, मीरा बाई और किशन सिंह जैसे व्यक्तित्वों ने न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। इन महान व्यक्तियों की जीवनी हमें प्रेरणा देती है और यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस, निष्ठा और संकल्प से महान कार्य किए जा सकते हैं।

राजस्थान विविध सामान्य ज्ञान – Rajasthan Miscellaneous General Knowledge

राजस्थान के विभिन्न नगरों के उपनाम

नगर का नामउपनाम / पहचान
जयपुरभारत का पेरिस, पूर्व का पेरिस, गुलाबी नगर, राजस्थान का हेरिटेज सिटी, रत्नागिरी, पन्ना नगरी, आइलैंड ऑफ़ ग्लोरी
उदयपुरपूर्व का वेनिस, सैलानियों का स्वर्ग, राजस्थान का कश्मीर, झीलों की नगरी, माउंटेन एंड फाउंटेन सिटी
कोटाराजस्थान का कानपूर, औद्योगिक नगरी, उद्यानों का नगर, शिक्षा का तीर्थस्थल, आज के दौर का नालंदा
झालावाड़राजस्थान का नागपुर, झालायों की भूमि, राजस्थान का चेरापूंजी
जालौरमसाला नगरी, ग्रेनाइट सिटी, सुवर्ण नगरी
नागौरऔजार नगरी, धातु नगरी
अलवरराजस्थान का स्कॉटलैंड, सिंह द्वार, पूर्वी राजस्थान का कश्मीर
जैसलमेरगलियों का शहर, हवेलियों का नगर, राजस्थान का अंदमान निकोबार, म्यूजियम सिटी, रेगिस्तान का गुलाब, स्वर्णनगरी
जोधपुरमरुस्थल का प्रवेश द्वार, किलों का शहर, सूर्य नगरी, रेगिस्तान का केंद्र
पुष्करतीर्थों का मामा, देवताओं की नगरी
झुंझुनूकॉपर सिटी
अजमेरभारत का मक्का, राजस्थान का ह्रदय, राजस्थान का नाका, राजपुताना की कुंजी
करौलीडांग की रानी
धौलपुररेड डायमंड
बांसवाड़ाआदिवासियों का देश, सौ द्वीपों का शहर
चित्तौड़गढ़राजस्थान का गौरव
डूंगरपुरपहाड़ों की नगरी
बारांवराह नगरी
बूंदीद्वितीय काशी, छोटी काशी, बावड़ियों का शहर
बीकानेरजांगल प्रदेश, ऊंटों का प्रदेश, ऊन का घर, राजस्थान का राजकोट
भीलवाड़ावस्त्र नगरी, टेक्सटाइल सिटी, मैनचेस्टर, राजस्थान का भुवनेश्वर (ओसियां)
श्रीगंगानगरअन्नागार, अन्नभंडार, अन्न का कटोरा
डीगजल महलों की नगरी
भरतपुरराजस्थान का प्रवेश द्वार
टोंकप्राचीन टाटा नगर, नवाबों का शहर
मचकुण्डतीर्थों का भांजा
सांचौरराजस्थान का पंजाब
झालरापाटनघंटियों का शहर, सिटी ऑफ वेल्स, सूर्य मंदिर नगरी
चंदन (जैसलमेर)थार का घड़ा
पीपलुद (बाड़मेर)मारवाड़ का लघु माउंट आबू
भीनमालमहाकवि माघ की नगरी
माउंट आबूराजस्थान का शिमला
बनासवन की आशा
घना पक्षी विहारपक्षियों का स्वर्ग
रणथम्भौरबाघ की भूमि
दिवेरराजस्थान का मेराथन (दिवेर का युद्ध)
हल्दीघाटीमेवाड़ की थर्मोपोली
किराडू (बाड़मेर)राजस्थान का खजुराहो
मातृकुण्डियांराजस्थान का हरिद्वार
भेसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़)राजस्थान का वेल्लौर

राजस्थान के प्रमुख नगरो के प्राचीन नाम

वर्तमान नामप्राचीन नाम
भीनमालभिल्लमाल
महावीर जीचान्दन
अरावलीआडावल
झालवाड़खींचीवाड़ा
श्री गंगानगररामनगर
सांभरसपालदक्ष
जालौरजाबलिपुर
बाँसवाड़ाबांगड़
बयानाश्रीपंथ
रामदेवरारुणेचा
करौलीगोपाल पाल
प्रतापगढ़कांठल
बीकानेरजांगल
नगरीमध्यमिका
बैराठविराट नगर
नागौरअक्षत्रियपुर
अजमेरअजय मेरु
जयसमंदढेबर

राजस्थान में सर्वाधिक/न्यूनतम, बड़ा/छोटा

  • राजस्थान का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला/सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर (38,401 वर्ग किमी)
  • राजस्थान का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला/सबसे छोटा जिला – धौलपुर (3034 वर्ग किमी)
  • राजस्थान में सर्वाधिक गर्म जिला – चुरू
  • राजस्थान में सर्वाधिक ठंडा जिला – चुरू
  • राजस्थान में सर्वाधिक पशु सम्पदा वाला जिला – बाड़मेर
  • राजस्थान में न्यूनतम पशु सम्पदा वाला जिला- धौलपुर
  • राजस्थान में सर्वाधिक पशु – बकरियां
  • राजस्थान में सर्वाधिक पशु घनत्व – डूंगरपुर
  • राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला – उदयपुर
  • राजस्थान में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला – चुरू
  • राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्र स्थान -माउन्ट आबू (सिरोही)
  • राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क स्थल – फलोदी ( जोधपुर )
  • राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला – झालावाड़
  • राजस्थान में न्यूनतम वर्षा वाला जिला – जैसलमेर
  • राजस्थान में सर्वोच्च शिखर – गुरु शिखर (1722)
  • राजस्थान की सबसे लम्बी नदी – चम्बल (966 किमी )
  • राजस्थान की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला – अरावली (692 किमी)
  • राजस्थान में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग 15 ( 874 किमी)
  • राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग – राष्ट्रीय राजमार्ग 71B (5 किमी अलवर में )
  • राजस्थान का सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला – जैसलमेर (464 किमी )
  • राजस्थान का सबसे कम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला – बीकानेर (168 किमी)
  • राजस्थान का सर्वाधिक सीमा वाला पड़ोसी राज्य – मध्य प्रदेश
  • राजस्थान का सबसे कम सीमा वाला पड़ोसी राज्य – पंजाब
  • राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील- सांभर (जयपुर)
  • राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील – जयसमंद (उदयपुर)
  • राजस्थान की सबसे ऊँची झील – नक्की झील(माउन्ट आबू)
  • राजस्थान का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन वाला जिला – जयपुर
  • राजस्थान का सर्वाधिक ऊन उत्पादन वाला जिला – जोधपुर
  • राजस्थान की सर्वाधिक कृषि क्षेत्र वाली फसल – बाजरा
  • राजस्थान का सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला – गंगानगर
  • राजस्थान की सर्वाधिक आबादी वाली जनजाति – मीणा
  • राजस्थान की सर्वाधिक प्राचीन जनजाति – भील
  • राजस्थान का सर्वधिक ऊंटों वाला जिला – बाड़मेर
  • राजस्थान का सर्वाधिक बकरियों वाला जिला – बाड़मेर

राजस्थान की प्रमुख पर्वत चोटियाँ

पर्वत चोटीस्थितिऊँचाई (मीटर में)
गुरु शिखरसिरोही1722
सेरसिरोही1597
दिलवाड़ासिरोही1442
जरगाउदयपुर1431
अचलगढ़सिरोही1380
कुम्भलगढ़राजसमंद1224
रघुनाथगढ़सीकर1055
कमलनाथसीकर1001
खोजयपुर920
तारागढ़अजमेर873
बाबईजयपुर792
बैराठअलवर704

राजस्थान में स्थित प्रमुख महल

महल का नामस्थान
तुलाती महलजोधपुर
जवाहर महलजैसलमेर
बादल महलजैसलमेर
अनुप महलबीकानेर
लालगढ़ महलबीकानेर
खेतड़ी महलखेतड़ी
विजय मंदिर पैलेसअलवर
सिटी पैलेसअलवर
सरिस्का पैलेसअलवर
विनय विलासअलवर
राणा कुम्भा महलउदयपुर
फूल महलउदयपुर
गोपाल महलभरतपुर
हवा महलजयपुर
शीश महलआमेर
मुबारक महलजयपुर
मोती डूंगरी महलजयपुर
दीवान-ए-ख़ासजयपुर
दीवान-ए-आमजयपुर
जून महलडूंगरपुर
खुश महलउदयपुर
जगनिवास महलउदयपुर
जगमंदिर महलउदयपुर

राजस्थान से होकर गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग

राजस्थान में सड़क परिवहन , परिवहन का प्रमुख साधन है राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लम्बाई 7130 किलोमीटर है राजस्थान का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 15 है जिसकी लम्बाई 906 किलोमीटर है तथा सबसे कम लम्बाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 71B है जिसकी लम्बाई 5 किलोमीटर है |

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या/नामलम्बाई (km)संबंधित जिले
NH – 332धौलपुर
NH – 3A66धौलपुर
NH – 08635जयपुर, अजमेर, उदयपुर, अलवर, डूंगरपुर
NH – 11531दौसा, जयपुर, सीकर, चुरू, बीकानेर
NH – 11A145जयपुर, दौसा
NH – 11B180करौली, दौसा, धौलपुर
NH – 11C53जयपुर
NH – 12400बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, जयपुर
NH – 14310अजमेर, पाली, सिरोही
NH – 15906बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, श्रीगंगानगर
NH – 65450जोधपुर, पाली
NH – 65A224नागौर, सीकर, पाली
NH – 71B5अलवर
NH – 76480कोटा, बूंदी, बारां, उदयपुर, चित्तौड़गढ़
NH – 76A72उदयपुर, सिरोही
NH – 76B160नागौर, भीलवाड़ा, राजसमंद
NH – 79220अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़
NH – 79A35अजमेर
NH – 89300बीकानेर, नागौर, अजमेर
NH – 90100झालावाड़, बारां
NH – 112343बाड़मेर, जोधपुर
NH – 113200प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़
NH – 114180जोधपुर, जैसलमेर
NH – 11680सवाई माधोपुर, टोंक
NH – 116A266टोंक, बूंदी, जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद
NH – 158174नागौर, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर

FAQ’s on Rajasthan GK in Hindi

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य किस आधार पर है?

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान की राजधानी कौन सी है?

जयपुर, जिसे गुलाबी नगर भी कहा जाता है।

राजस्थान का कौन सा जिला सबसे बड़ा है?

जैसलमेर जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है।

राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?

वर्तमान में राजस्थान में कुल 50 जिले हैं। (2024 तक, नए जिलों की अधिसूचना के अनुसार)

राजस्थान का कौन सा पर्वत शिखर सबसे ऊँचा है?

गुरु शिखर, जो माउंट आबू (सिरोही) में स्थित है और इसकी ऊँचाई 1722 मीटर है।

राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

हीरा लाल शास्त्री।

राजस्थान की प्रमुख जनजातियाँ कौन-कौन सी हैं?

भील, मीणा, गरासिया, सहरिया, डामोर आदि।

Scroll to Top