Himachal Pradesh GK in Hindi – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

Himachal Pradesh GK in Hindi

Index of Himachal Pradesh GK in Hindi

Himachal Pradesh GK in Hindi – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

Himachal Pradesh GK in Hindi – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान : इस पेज में Himachal Pradesh GK – हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित सभी अध्यायों को क्रम से दिया गया है, जो राज्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। Himachal Pradesh General Knowledge for Competitive Exams.

हिमाचल प्रदेश, भारत का एक प्रमुख पहाड़ी राज्य है जो हिमालय की श्रृंगला में स्थित है। इसकी राजधानी शिमला है, जो एक प्रमुख पहाड़ी स्थल है और पर्यटन का केंद्र है। हिमाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शिखरों, नदियों, और आलों के बाग-बगिचों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के ठंडे जलधारित नदियां, बर्फीले पहाड़ी शिखर, और आलों की खेतियां इसे एक आत्मा ताजगी से भरा स्वर्ग बनाती हैं। हिमाचल प्रदेश में कई प्राचीन मंदिर, गुफाएं, और ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं जैसे कि मनाली, कुल्लू, और धर्मशाला। यहां की स्थानीय सांस्कृतिक परंपराएं, नृत्य, और स्थानीय विवादी संगीत इसे विशेष बनाती हैं।

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक हिमालयी राज्य है जिसकी राजधानी शिमला है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी. है। यह राज्य भौगोलिक , सांस्कृतिक व जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है।

हिमाचल प्रदेश के इतिहास को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा जा सकता है प्राचीन काल का इतिहास, मध्य काल का इतिहास
आधुनिक काल का इतिहास । प्राचीन काल में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गुलेर और देहरा में 1955 में की गई खुदाई में प्राचीन मानव के निवास से संबंधित साक्ष्य मिले हैं

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक हिमालयी राज्य है इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी. है। जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 1.69% है हिमाचल प्रदेश समूत्र तल से 350 से 6975 मीटर की के मध्य स्थित है।

हिमाचल प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°22’40” उत्तर से 33°12’40” उत्तर तक उत्तरी अक्षांश और का देशान्तरीय विस्तार 75°45’55” पूर्व से 79°04’20” पूर्व (पूर्वी देशान्तर) के मध्य है

हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिलें है राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला लाहौल-स्पीति और सबसे छोटा जिला हमीरपुर है

राज्य की सीमा की कुल लंबाई 1170 किमी है हिमाचल प्रदेश के उत्तर में जम्मू कश्मीर, दक्षिण में हरियाणा, दक्षिण- पश्चिम में पंजाब, दक्षिण पूर्व में उत्तराखंड राज्य और पूर्व में तिब्बत है

हिमाचल प्रदेश एक हिमालयी राज्य है इसलिए यहाँ की सभी नदियां हिमालय से निकलती है, इस पोस्ट में हम हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियां – Major rivers of Himachal Pradesh के विषय में अध्ययन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में प्रमुख रूप से पाँच नदियां बहती है, ये नदियां सतलुज, व्यास, यमुना, रावी और चेनाब हैं इन पाँच बड़ी नदियों की कई सहायक नदियां भी हिमाचल प्रदेश में बहती हैं ।

हिमाचल प्रदेश राज्य कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण का घर है। हिमाचल में कई राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) और वन्य जीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries) स्थित हैं, जिनका उद्देश्य प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना और वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रखना है। यहाँ 5 राष्ट्रीय उधयान एवं 31 वन्य जीव अभयारण्य है 

हिमाचल प्रदेश, अपनी पर्वत श्रृंखलाओं और दुर्गम भूभाग के लिए प्रसिद्ध, कई प्रमुख दर्रों (Passes) का घर है। ये दर्रे हिमाचल प्रदेश को सांस्कृतिक, व्यापारिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है जहां अनेक पर्वत व घाटियां है दो पहाड़ों के बीच से गुजरने वाले रास्तों को ही दर्रा कहा जाता है यह दो प्रमुख स्थानों को जोड़ता है यहाँ हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रों का विवरण दिया गया है:

हिमाचल प्रदेश का अन्य विविध सामान्य ज्ञान (Miscellaneous Himachal Pradesh GK in Hindi )

हिमाचल प्रदेश में प्रथम – First in Himachal Pradesh

  • प्रथम राज्यपाल – एस चक्रवर्ती
  • प्रथम उप राज्यपाल – मेजर जनरल हिम्मत सिंह
  • प्रथम महिला राज्यपाल – शीला कौल
  • प्रथम मुख्यमन्त्री – डॉ यषवन्त सिंह परमार
  • प्रथम मुख्यआयुक्त – एन. सी. मेहता
  • प्रथम उप मुख्यआयुक्त – इ. पी. मून
  • प्रथम मुख्य न्यायधीश – न्यायमूर्ति मिर्जा हमीदुल्ला बेग
  • प्रथम महिला मुख्य न्यायधीश – श्रीमती लीला सेठ
  • प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – पंडित जयवन्त राम
  • प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष – श्री कृष्ण चन्द
  • प्रथम महिला विधान सभा अध्यक्ष – श्रीमती विधा स्टोक्स 
  • प्रथम मुख्य सचिव – के. एल. मेहता
  • प्रथम राज्यसभा सदस्य – चिरंजी लाल वर्मा
  • प्रथम विधानसभा सचिव – एन. सी. नन्दी
  • प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता – जमादार लाला राम
  • प्रथम परमवीर चक्र विजेता – मेजर सोमानाथ शर्मा
  • प्रथम महावीर चक्र विजेता – लेफ्टिनेंट कर्नल कमान सिंह
  • प्रथम वीर चक्र विजेता – हवलदार तोपगे
  • प्रथम लोकायुक्त – न्यायमूर्ति टी. वी. आर. टाटाचारी
  • प्रथम पुलिस पदक विजेता – गंगवीर सिंह
  • प्रथम रेडियो स्टेशन – शिमला 
  • प्रथम रेलवे लाइन – कालका – शिमला 
  • प्रथम सूचना आयुक्त – पी. एस. राणा
  • माउंट एवरेस्ट पर चड़ने वाले प्रथम प्रवतारोही – सुनील शर्मा 

राज्य में सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा

  • सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला – लाहौल – स्पीति (13835 वर्ग किमी)
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला – कांगड़ा
  • सबसे लंबी नदी – सतलुज
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे अधिक घनत्व वाली नदी – चिनाब
  • सबसे बड़ा ग्लेशियर – बड़ा शिगड़ी (लाहौल – स्पीति)
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिमझील – गोविन्द सागर झील
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील – रेणुका झील
  • हिमाचल प्रदेश की बड़ी बड़ी जल विद्युत परियोजना – पार्वती परियोजना (2051 मेगावाट)
  • सबसे ऊँची झील -सूरज ताल झील (4800 मीटर)
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वत छोटी – शिल्ला (7020 मीटर )
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा – गग्गल (काँगड़ा जिला )
  • हिमाचल की सबसे बड़ी सिंचाई योजना – शाह नगर परियोजना
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा मत्स्य प्रजनन केंद्र – दियोली (बिलासपुर)
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा वन्य जीवन अभ्यारण्य – किब्बर (लाहौल स्पिति )
  • सबसे शुष्क स्थान – स्पीति
  • सबसे शुष्क जिला – लाहौल स्पिति
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा गर्म जल स्रोत – मणि करण
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊँचा गांव – किब्बर
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला विधान सभा क्षेत्र- सुलह
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक पंचायतों वाला जिला – काँगड़ा
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊँचा जिला मुख्यालय – किलांग (लाहौल स्पीति ) 3155 मीटर
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा मंडल – मंडी जिला
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक आलू उत्पादक जिला – शिमला
  • सबसे अधिक सेब उत्पादक वाला जिला – शिमला
  • हिमाचल का सबसे अधिक अदरक उत्पादक जिला – सिरमौर
  • सबसे अधिक उप -तहसीलों वाला जिला – मंडी जिला
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे ज्यादा शहरी जनसंख्या वाला जिला – शिमला
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला – लाहौल स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक अनुसूचित जाती वाला जिला – सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 22
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक लिंग अनुपात वाला जिला – हमीरपुर
  • हिमाचल का सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला – हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची जल विद्युत परियोजना – रॉन्ग -टांग (ल्होल स्पिति )
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे अधिक सड़कों वाला जिला – काँगड़ा
  • विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान – चायल (2445 मीटर)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊँचा गाँव – किब्बर (4270 मीटर)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊँचा दर्रा – परांगला (5548 मीटर)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल – यमुना पुल
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गरम जल श्रोत – मणिकरण

राज्य में सबसे छोटा और सबसे कम

  • हिमाचल प्रदेश में सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला – हमीरपुर (1118 वर्ग किमी)
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला – लाहौल -स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नदी – यमुना
  • हिमाचल प्रदेश सबसे छोटा वन्य जीवन अभयारण्य – शिल्ली
  • हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी कृत्रिम झील – पंडोह (14 वर्ग किमी)
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे कम साक्षरता वाला जिला – चम्बा
  • हिमाचल प्रदेश में सबसे कम लिंग अनुपात वाला जिला – किन्नौर
  • हिमाचल प्रदेश का कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला – लाहौल स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे कम अनुसूचित जनजाती वाला जिला – ऊना
  • हिमाचल का सबसे कम अनुसूचित जाती वाला जिला – लाहौल स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे कम शहरी क्षेत्र वाला जिला – लाहौल स्पीति
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 907
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे कम उचाई वाला जिला मुख्यालय – बिलासपुर (610 मीटर)
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे कम मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र – लाहौल स्पीति
  • हिमाचल का सबसे कम क्षेत्र फल वाला विधान सभा क्षेत्र — शिमला
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे कम पंचायतों वाला जिला – लाहौल स्पीति (41 )

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख संस्थान – Major Institutes of Himachal Pradesh

  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग -निगम विहार (शिमला)
  • हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग -हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान -फेयरलान्स (शिमला)
  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड -धर्मशाला
  • सैनिक स्कूल -सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर)
  • हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय -पालमपुर (काँगड़ा )
  • केंद्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र – पालमपुर (काँगड़ा )
  • सेब अनुसंधान केंद्र -मशोबरा
  • वन्य जीव सूचना एवं शिक्षा केंद्र -मनाली
  • हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र -डरोह (काँगड़ा)
  • लिंटन मेमोरियल – नाहन (सिरमौर)
  • किला लौहगढ़ – पौंटा साहिब
  • सुभाष बाओली – डलहौजी
  • भूरि सिंह म्यूज़ियम -चम्बा
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज – शिमला
  • वॉर मेमोरियल – धर्मशाला
  • पर्वतारोहण संस्थान – मनाली
  • केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान -कुफरी (शिमला )
  • इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान -शिमला
  • फिश ब्रीडिंग फार्म -देयोली (बिलासपुर)
  • डॉ वाई.एस. परमार उद्यान व वानिकी विश्वविद्यालय -नौणी (सोलन)
  • सेंट जोन्स चर्च -धर्मशाला
  • चिनमया तपोवन -धर्मशाला
  • संदीपनी तपोवन -धर्मशाला
  • स्टेट म्यूज़ियम -शिमला
  • हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट -शिमला
  • सरदार अजीत सिंह मेमोरियल -पंजपूला (चम्बा)
  • क्षेत्रीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (आर.ई. सी.) वर्तमान में NIT -हमीरपुर
  • कृषि सहकारिता स्टाफ प्रशिक्षण संस्थान -सांगटी (शिमला)
  • कृषक प्रशिक्षण केंद्र -सुंदरनगर
  • क्षेत्रीय मौन (मधुमक्खी ) अनुसंधान केंद्र -धर्मशाला
  • गुरु का लाहौर -बिलासपुर
  • सती पिलर -मंडी
  • अप्सरा कुण्ड -अजागर (काँगड़ा)
  • रूद्र नाग -भुंतर (कुल्लू)
  • ऋषि कल्पी मेमोरियल -पौंटा साहिब
  • अर्जुन गुफा – मनाली
  • नेहरू कुण्ड -मनाली
  • ब्यास गुफा -बिलासपुर
  • वाइल्ड फ्लावर हाल -शिमला
  • प्रॉस्पेक्ट हिल -शिमला
  • सुकेती जीवाश्म उपवन -सिरमौर
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय – देहरा (काँगड़ा )
  • राजस्व प्रशिक्षण संस्थान -जोगिन्दरनगर
  • केंद्रीय अनुसंधान संस्थान -कसौली (सोलन

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख झीलें – Major lakes of Himachal Pradesh

जिलाझीलें
लाहौल-स्पीतिचंद्रताल, सूरजताल, दीपकताल, नीलकण्ठ, यूनाम- सो
शिमलाकराली, बरादोनसर, चंद्र नाहन
चम्बामणिमहेश, महाकाली, लामा, खजियार, घड़ासरू
सिरमौरसुकेती, परशुराम ताल, रेणुका (हिमाचल की सबसे बड़ी झील)
कांगड़ाकबेरी, डल, पोंग
किन्नौरनाको, यूला कंडा
कुल्लूभृगु, दशाहर, सरयोल सर, मनतलाई
मण्डीकालासर, रिवालसर, कुंत भयोग, पराशर, कामरुनाग

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्वत शिखर (Major mountain peaks of Himachal Pradesh)

पर्वत शिखर संबंधित जिलें 
शिल्ला किन्नौर 
शिपकी किन्नौर 
किन्नर कैलाश किन्नौर 
रियो फरग्याल किन्नौर 
चो लाँग कुल्लू 
दियो टिब्बा कुल्लू 
श्रीखंड कुल्लू 
शालतू दापर कुल्लू 
डीबीवोकरी पिरामिड कुल्लू 
हनुमान टिब्बा कुल्लू और कांगड़ा 
धोरा तनतनु कुल्लू और कांगड़ा
पिशु शिमला 
महासू शिमला
गुसु शिमला
कूपर शिमला
कारेन शिमला
पीरपंजाल चम्बा 
साच पास चम्बा 
उमा शिला चम्बा 
शिंगरीला लाहौल-स्पीति 
शालतू दापार लाहौल-स्पीति
गेयफाँग लाहौल-स्पीति
मुरखीला लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख ग्लेशियर

ग्लेशियर का नामस्थान / विवरण
बड़ा शिगड़ी ग्लेशियरलाहौल की चंद्र घाटी; हिमाचल का सबसे बड़ा ग्लेशियर (25 किमी लंबा, 3 किमी चौड़ा); चिनाब नदी का स्रोत
व्यास कुंड ग्लेशियररोहतांग दर्रा, पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की दक्षिण ढलान; व्यास नदी का स्रोत
भादल ग्लेशियररोहतांग दर्रा, पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला की दक्षिण-पश्चिमी ढलान; भादल नदी का स्रोत
गौरा ग्लेशियरहिमालय पर्वत श्रृंखला की दक्षिणी ढलान
कुलटि ग्लेशियरलाहौल-स्पीति, कोकसार के पास
मियार ग्लेशियरलाहौल; मियार नदी का स्रोत
मिलांग ग्लेशियरकुलटि ग्लेशियर के उत्तर में, लाहौल-स्पीति
दुधो और पार्वती ग्लेशियरकुल्लू जिला; 15.15 किमी लंबा; पार्वती नदी को जल प्रदान करते हैं
चन्द्रनाहन ग्लेशियररोहड़ू के उत्तर में स्थित; पब्बर नदी को जल प्रदान करता है
गेयफाँग ग्लेशियरलाहौल; स्थानीय भाषा में मणिमहेश के नाम से जाना जाता है

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियां – Valleys of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है यहाँ की भौगोलिक परिस्थियों के कारण यहाँ अनेक घाटियां हैं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियां – Valleys of Himachal Pradesh निम्नलिखित हैं।

चम्बा

चम्बा घाटी को रावी घाटी के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकी रावी नदी इस घाटी के मध्य से बहती है। इस घाटी के दक्षिणी भाग में घने वन हैं, यह घाटी राज्य के उत्तरी छोर पर स्थित है जो जम्मू – कश्मीर से लगि है

कांगड़ा

यह घाटी प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है इस घाटी में गद्दी जनजाति निवास करती है इस घाटी की प्रमुख नदी व्यास नदी है यह घाटी कांगड़ा चित्रकला शैली के लिए प्रसिद्ध है,

कांगड़ा घाटी के प्रमुख नगर धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, नूरपुर, आलमपुर आदि हैं।

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। इसमें स्पीति नदी बहती है। “स्पीति” का अर्थ “मध्यभूमि” बताया जाता है, अर्थात् भारत और तिब्बत की सीमावर्ती भूमि।

लाहौल घाटी

लाहौल घाटी मुख्य रूप से चंद्रा और भागा नदियों के संगम के उत्तर में स्थित है यहाँ नाहतांग पर्वत इस घाटी का मुख्य आकर्षण केंद्र है।

कुल्लू-मनाली

कुल्लू मनाली घाटी कुल्लू से रोहतांग दर्रे तक है इसकी कुल लंबाई 75 किलोमीटर तथा चौड़ाई 25 किमी है

कुल्लू घाटी को देव घाटी के नाम से भी जाना जाता है, इस घाटी की प्रमुख नदी व्यास नदी है इस घाटी के प्रमुख नगर कुल्लू, मनाली, नगगर, तथा बंजार हैं।

मनाली में हिडिंबा देवी का 1553 ई. में निर्मित प्राचीन मंदिर है।

सांगला या बासपा घाटी

यह घाटी किन्नौर जिले में स्थित है इस घाटी में बासपा नदी प्रवाहित होती है। यह घाटी अत्यंत उपजाऊ है।

पांगी घाटी

यह घाटी चंबा जिले में स्थित है, इस घाटी में ग्यास पर्वत स्थित है।

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग की सूची निम्नलिखित है। (National Highways of Himachal Pradesh)

क्रमांकनई NH संख्यासड़क मार्ग की लम्बाई (KM)मार्ग
1.NH-3318.495जालंधर- होशियारपुर- गगरेट-मुबारकपुर-नादौन-हमीरपुर- सरकाघाट- धर्मपुर मंडी-कुल्लू-मनाली।
2.NH-5326.276चंडीगढ़-कालका-परवाणू-सोलन-शिमला-ठियोग-नारकंडा-रामपुर-शिपकी ला
3.NH-757.0काला अंब-पांवटा-देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग
4.NH-10377.0हमीरपुर-भोटा-घुमारवीं-घाघस
5.NH-10548.875पिंजौर-बद्दी-नालागढ़-स्वारघाट।
6.NH-154267.865पठानकोट-नूरपुर-पालमपुर-जोगिन्द्रनगर-मंडी-सुंदरनगर-घाघस
7.NH-205123.0रोपड़-कीरतपुर-स्वारघाट-नौनी-दार्लाघाट-शिमला
8.NH-30370.20नगरोटा-रानीताल-ज्वालामुखी – नदौन
9.NH-30594.784सैंज- लुहरी- अन्नी-जलोरी- ऑट रोड
10.NH-50372.90मातापुर-कांगड़ा-रानीताल-देहर गोपीपुर-भरवीन-मुबारकपुर।
11.NH-707119.50पांवटा-राजबन- शिलाई -मेनस -हटकोटी
12.NH-9077.42लाल-ढांक बाटा चौक सड़क
13.NH-154A133.0पंजाब राज्य में धार, जो कि बनीखेत, चंबा को जोड़ता है और हिमाचल प्रदेश राज्य के भरमौर में समाप्त होता है।
14.NH‐503(Extn)22.67मुबारकपुर – देहरा गोपीपुर- रानीताल- कांगड़ा- मटौर- धर्मशाला – मैकलोडगंज (अंतिम छोर)
15.NH‐503(Extn)44.7मुबारिकपुर-ऊना-देहलान (HP) – आनंदपुर साहिब- कीरतपुर (पंजाब)।
16.NH‐70574.0ठियोग – कोटखाई-जुब्बल – हाटकोटी
17.NH‐503A70.0अमृतसर-मेहता-हर हरगोबिन्दपुर- टांडा- होशियारपुर (पंजाब) – ऊना, बसोली- बरसार- सलूणी- भोटा (HP)

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोकनाट्य

हिमाचल प्रदेश लोक कला व संस्कृति की दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है, यहाँ अनेक तरह के नृत्य, नाट्य, गीत आदि प्रचलित हैं । इस पोस्ट में हम हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोकनाट्य के बारे में जानेंगे।

हिमाचल प्रदेश के लोकगीत

  • राज्य में लोकगीत मुख्य रूप से प्रेम गाथा, वीरगाथा, देव स्तुति, विवाह एवं उत्सवों पर आधारित होते हैं।
  • जन्म, नामकरण , मुंडन आदि संस्कारों पर गए जाने वाले गीतों को बिहाइयाँ कहा जाता है।
  • कन्या के विवाह पर गाए जाने वाले गीतों को सुहाग गीत कहा जाता है।
  • कुंजू – चंचलों यह गए जाने वाले प्रेम गीत हैं जो मुख्य रूप से कुल्लू और कांगड़ा जिलों में गए जाते हैं।
  • मण्डी जिले में सिराज की दासी के नाम पर लोकगीत प्रचलित हैं।
  • पणतु और छंजोटी भी प्रेम गीत हैं।
  • सावन के महीने में झूला गीत गाए जाते हैं जिन्हे पींगा दे गीत भी कहा जाता है।
  • हिमाचली ऋतु गीतों में छीजें प्रसिद्ध है जो चैत्र मास में गए जाते हैं।
  • लामण कुल्लू घाटी का प्रसिद्ध लोकगीत है।
  • चम्बा घाटी में नुआला गीत गाया जाता है।

हिमाचल प्रदेश के लोकनृत्य

  • जातरु कामयड नृत्य त्योहारों के अवसर पर आयोजित होने वाला नृत्य है।
  • माला नृत्य किन्नौर जिले का प्रसिद्ध नृत्य है।
  • नाटी नृत्य एक प्रकार का समूह नृत्य है।
  • दलशोन नृत्य किन्नौर जिले की रोपा घाटी में आयोजित होता है।
  • शन तथा शाबु लाहौल घाटी के लोकप्रिय नृत्य हैं।
  • जब किसी शेर को मार जाता है टी चोलम्ब नृत्य किया जाता है।
  • क्यांग नृत्य किन्नौर जिले में आयोजित होता है।
  • छम्ब नृत्य मुखौटा लगाकर किया जाने वाला नृत्य है।

हिमाचल प्रदेश के लोकनाट्य

  • बूड़ा और सिंह शिमला के गाँव में आयोजित होने वाला नाट्य है।
  • कारियाल लोकनाट्य मुख्य रूप से शिमला में आयोजित होता है।
  • हिमाचल प्रदेश में स्वांग लोकनाट्य भी प्रचलित है।

हिमाचल प्रदेश के मंदिर | Himachal Pradesh Temples

जिलामंदिर
कांगड़ाज्वालामुखी मंदिर, ब्रजेश्वरी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, मसरूर रॉक कट मंदिर
चम्बाशक्ति देवी मंदिर, नरसिंह मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, चौरासी मंदिर
शिमलाजाखू मंदिर, हाटकोटी मंदिर, सूर्य मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर
मण्डीभूतनाथ मंदिर, भीमा काली मंदिर, माधोराम मंदिर, पराशर मंदिर
कुल्लूहिडिंबा देवी मंदिर, बिजली महादेव मंदिर, जामलू मंदिर
सिरमौरगायत्री मंदिर, जगन्नाथ मंदिर
हमीरपुरमुरली मनोहर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर
बिलासपुरनैना देवी मंदिर,
सोलनशूलनी मंदिर
लाहौल-स्पीतित्रिलोकीनाथ मंदिर

FAQs on Himachal Pradesh GK in Hindi

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

उत्तर: शिमला (गर्मी में) और धर्मशाला (सर्दी में विधान सभा की राजधानी)।

हिमाचल प्रदेश को किस वर्ष पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था?

उत्तर: 25 जनवरी 1971 को।

हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर: लगभग 55,673 वर्ग किलोमीटर।

हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर: 12 जिले।

हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु कौन है?

उत्तर: हिम तेंदुआ (Snow Leopard)।

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ कौन-कौन सी हैं?

उत्तर: सतलुज, ब्यास, चिनाब, रावी और यमुना।

Scroll to Top